कुछ मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
आईज़ोल, मिज़ोरम, भारत
अब अपने बारे में मैं क्या बताऊँ, मैं कोई भीड़ से अलग शख्सियत तो हूँ नहीं। मेरी पहचान उतनी ही है जितनी आप की होगी, या शायद उससे भी कम। और आज के जमाने में किसको फुरसत है भीड़ में खड़े आदमी को जानने की। तो भईया, अगर आप सच में मुझे जानना चाहते हैं तो बस आईने में खुद के अक्स में छिपे इंसान को पहचानने कि कोशिश कीजिए, शायद वो मेरे जैसा ही हो!!!

पृष्ठ

मंगलवार, 17 नवंबर 2009

बिनाका गीत माला – भाग 1 (1953-1962)

कभी फुरसत से बैठ के अपने बचपन को याद कीजिए, आप अपने आप को ऐसी अवस्था में पाएंगे जहां से वापस आने का दिल नहीं करता। उन दिनों कि यादों में रेडियो/ट्रांजिस्टर का भी एक अमिट स्थान है। उन दिनों को याद करते हुए आँखे बन्द करता हूँ तो अब भी मुझे लोग अपने कानों पर बड़ा-सा ट्रांजिस्टर लगाए क्रिकेट का सीधा प्रसारण सुनते हुए दिखते हैं। उन दिनों जब कोई क्रिकेट का स्कोर पूछता था तो हम लोग कहा करते थे: "ALL OUT FOR NO LOSS"। उन दिनों (1984-85 में टेलिविज़न आने के पहले तक) मनोरंजन के लिए खेल-कूद और अंताक्क्षरी के अलावा फिल्में और रेडियो ही हुआ करते थे। "ये आकाशवाणी है, अब आप *** से समाचार सुनिए", "आइए सुनते हैं फरमाइशी फिल्म संगीत", "इस गाने कि फरमाइश झुमरीतलैया से *** और उनके साथियों ने की है" ऐसी कई वाक्य हैं जो मात्र वाक्य न हो कर पूरी कहानी हैं। जैसे फरमाइशी फिल्म संगीत कार्यक्रमों में मात्र पत्र लिख कर झुमरीतलैया वालों नें इस स्थान को अमिट पहचान दे दिया।

    उन दिनों एक और चर्चित नाम था "आमीन सायानी"। क्या आप उस आवाज़ को भून सकते हैं? उस जादुई आवाज़ में हर सप्ताह प्रसारित होने वाला फिल्म गीत पर आधारित कार्यक्रम "बिनाका गीत माला" एक कभी न भुलने वाला कार्यक्रम था। मैं यहाँ पर उस कार्यक्रम के वार्षिक सरताज गानों कि एक फेहरिस्त प्रस्तुत कर रहा हूँ।

Year

Song

Film

Music

Lyricist

Singer(s)

1953

Ye Zindagi Ussi Ki Hai

Anaarkali

C.
Ramchandra

Rajendra

Krishna

Lata Mangeshkar

1954

Jaaye Toh Jaaye Kaha

Taxi Driver

S D Burman

Sahir

Ludhianvi

Talat Mahmood, Lata Mangeshkar

1955

Mera Joota Hai Japani

Shri 420

Shankar

Jaikishan

Shailendra

Mukesh

1956

E Dil Hai Mushkil

Jeena Yaha

CID

O P Naiyyar

Majrooh

Sultanpuri

Mohd. Rafi, Geeta Dutt

1957

Zara Saamne Toh Aao Chhaliye

Janam Janam Ke Phere

S N Tripathi

Bharat Vyas

Mohd. Rafi, Lata

Mangeshkar

1958

Hai Apna Dil Toh

Awara

Solwah Saal

S D Burman

Majrooh

Sultanpuri

Hemant Kumar

1959

Haal Kaisa Hai Janaab Ka

Chalti Ka Naam Gadi

S D Burman

Majrooh

Sultanpuri

Kishore Kumar, Asha

1960

Zindagi Bhar Nai

Bhoolegi Wo

Barsaat Ki Raat

Roshan

Sahir

Ludhianvi

Mohd. Rafi, Lata

Mangeshkar

1961

Teri Pyaari Pyaari

Surat Ko

Sasuraal

Shankar

Jaikishan

Hasrat

Jaipuri

Mohd. Rafi

1962

Ehsaan tera hoga

mujhpar

Jungli

Shankar

Jaikishan

Hasrat

Jaipuri

Mohd. Rafi, Lata

Mangeshkar


 


 


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें